LIVE UPDATE

NFDP में पंजीयन शुरू : प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

DeskReporter
लेखक:

DeskReporter

मत्स्य कृषकों को केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् विभिन्न घटकों का लाभ प्राप्त करने के लिए एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। संचालक मछली पालन नारायण सिंह नाग ने बताया कि एनएफडीपी का मुख्य उद्देश्य सभी मत्स्य पालक, मत्स्य पालन समूहों एवं मत्स्य समितियों के लिए कार्य आधारित पहचान का डाटाबेस निर्माण के माध्यम से भारतीय मत्स्य पालन को औपचारिक रूप देना है।

भविष्य में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् मत्स्य पालन अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके तहत मछली पालन, मत्स्याखेट एवं मछली बेचने के व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों का पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) के माध्यम से किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संचालक नाग ने बताया कि यदि परिवार के सभी सदस्य मछली पालन कार्य में संलग्न है, तो सभी का पंजीयन व्यक्तिगत रूप से किया जायेगा। पंजीयन के बाद मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात उनके बैंक खातें में 80 रूपये शासन की ओर से प्राप्त होगा तथा कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) को उनके प्रत्येक एन्ट्री पर 18 रूपये कमीशन के रूप में प्राप्त होगा।

CG – रोजगार मेला का 21 अक्टूबर को, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

ये खबर भी पढ़ें…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंजीयन हेतु मत्स्य कृषकों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार लिंक मोबाईल नम्बर के साथ कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) में एन्ट्री कार्य कराया जाना है। पंजीयन हेतु आधार लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद प्रारम्भ में अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। कृषकों का मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

राज्य के सभी जिलों में मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी में पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। संचालक मछलीपालन ने राज्य के सभी मत्स्य कृषकों से एनएफडीपी पंजीयन कराने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
June 18, 2026
बिलासपुर, 18 जून 2026. रेल यात्रियों के सामान और जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जीआरपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp