LIVE UPDATE

Team India in Semifinal Women Asia Cup: नेपाल को हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में, शेफाली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत की महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, टीम ने लगातार 3 मुकाबले जीतकर एशिया कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है, भारत ने पहली बैटिंग करते हुए 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में नेपाल की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 96 रन ही बना पाई। इस मैच में शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेली।

सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत
भारत को महिला एशिया के ग्रुप ए में जगह दी गई थी. टीम इंडिया ने अपने तीनों मैच बड़े अंतर से जीते और एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है. ग्रुप ए से भारत के अलावा पाकिस्तान ने भी टॉप-4 में प्रवेश पा लिया है. अभी सेमीफाइनल मुकाबले सेट नहीं हुए हैं क्योंकि ग्रुप बी के 2 मुकाबले अभी बाकी हैं. भारत की सेमीफाइनल में भिड़ंत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी. फिलहाल ग्रुप बी में दूसरे स्थान के लिए बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच टक्कर चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
April 25, 2026
IPL 2026 में आज 25 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट फैंस के लिए दिन बेहद रोमांचक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS officer A Koan Suspended; नखरेबाज IAS की तरह ही व‍िवादों में था ये IPS, गोवा के क्लब में पार्टी कर रही मह‍िला ने जड़ा था थप्‍पड़, अब 11 महीने बाद सरकार ने उठाया ये कदम

भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम
टीम इंडिया को गेंदबाजी में पहली सफलता अरुंधति रेड्डी ने दिलाई, जिन्होंने पारी के दूसरे ही ओवर में समझाना खडका को 7 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. उनके बाद मिडिल ओवरों में दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने नेपाल की बैटिंग लाइन-अप को झकझोर कर रख दिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति ने लिए, जिन्होंने 3.3 ओवर में महज 10 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा राधा यादव और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट चटकाए. रेणुका सिंह ने भी एक विकेट लेकर बहती गंगा में हाथ धोये।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास
शेफाली वर्मा का टी-20 इंटरनेशनल में यह 10वां अर्धशतक है. शेफाली ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 20 साल की शेफाली महिला टी-20 इंटरनेशनल में 20 या उससे कम की की उम्र में 10 या उससे ज्यादा पचास प्लस का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. ऐसा कर शेफाली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles