LIVE UPDATE

CG-कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: बारिश में भीगते विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने चलाया वॉटर कैनन…

पीसीसी चीफ सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले - दिल्ली से चल रही छत्तीसगढ़ की सरकार

छत्त्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली कटौती समेत कई मुद्दों के खिलाफ आज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किए, इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत छत्तीसगढ़ के सभी नेता शामिल हुए, विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेट लगाए हुए थे, और पानी की बौछार भी किया गया, इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बेरिकेट को तोड़ते हुए आगे बढ़ें, इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं है ।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साय सरकार नींद में और हम इस सरकार को नींद से जगाने के लिए आये हुए है,आज के इस आंदोलन को साय सरकार ने रोकने के लिए हर संभव कोशिश की, कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वालों में से नहीं है, इस सरकार को जवाब समय आने पर दिया जायेगा, प्रदेश प्रभारी पायलट ने कहा कि साय सरकार दिल्ली से चल रही है। लोगों को सब पता है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए साय सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की सरकार में आज कोई पुलिस वाला संविधान और कानून के तहत काम नहीं कर रहा है,आज छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं है, कांग्रेस के लोगों को परेशान करने के लिए भाजपा के गुंडे थाने में जाकर थाना प्रभारी को भड़का रहे है।

Chhattisgarh News: कांग्रेस नेता की हत्‍या…सड़क किनारे खून से सनी मिली लाश, इलाके में सनसनी…जांच में जुटी पुलिस

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री ने साय सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे शासन में कब कलेक्ट्रेट में आग लगाई गई, बस्तर में नक्सली बताकर आम लोगों को कब गिरफ्तार किया गया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरोधपुरी में घटना की जाँच को लेकर जब सीबीआई जाँच की मांग की गई, अगर समय पर जाँच होती तो इस तरह की घटना नहीं होती है। बलौदाबाजार में जो सपेद कपडे पहने थे उनको उनके माता पिता के सामने मारा गया पीटा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर आरोप लगाया है की मंत्रियों के संरक्षण में प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है।

विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा मंडी गेट से लेकर लोधी पारा चौक तक तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, साथ ही कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार किया फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेट को तोड़ते हुए आगे बढे, इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को छोटे पहुंची है, भीड़ को रोकने के लिए पुलिस और एसटीएफ के जवान तैनात किये गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG-कांग्रेस का आज हल्लाबोल…विधानसभा का आज घेराव, बंद रहेंगे ये मुख्य मार्ग, पढ़ें पुरी खबर

 

 

 

 

 

Related Articles