LIVE UPDATE

T-20 वर्ल्ड कप : रोहित ने रिंकू को किया था कॉल, बताया क्यों नहीं मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट

Rohit Sharma had called Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. सबको उम्मीद थी कि लगातार बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे रिंकू सिंह को जरुर भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा. लेकिन जब भारतीय स्क्वाड सामने आया तो हर कोई हैरान था. युवा बल्लेबाज को 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया था. उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय बेड़े के साथ जोड़ा गया है. 

चयनकर्ताओं के इस बड़े फैसले के बाद देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दो हिस्सों में बट गए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि रिंकू सिंह को मुख्य टीम में शामिल किया जाना चाहिए थे. वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ी चयनकर्ताओं के इस फैसले से सहमत नजर आ रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्रिकेट की गलियारों में चल रही उठापटक के बीच आज (2 मई) मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा खास प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. उससे पहले जिओ सिनेमा पर बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया है कि रिंकू सिंह का चयन नहीं होने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें कॉल किया था. इस दौरान उन्होंने कारण बताया कि उन्हें क्यों आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. इस बीच उन्होंने युवा बल्लेबाज को ढाढ़स भी बंधाया और भविष्य में तैयार रहने की सांत्वना दी.

रैना ने कहा मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह को कॉल किया और टीम में नहीं शामिल किए जाने के पीछे का कारण बताया. ऐसा होना चाहिए. अगर किसी खिलाड़ी को आप टीम में नहीं शामिल करते हैं तो उसके पीछे का कारण बताना जाना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *