सस्पेंड ब्रेकिंग : बिलासपुर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई…किसानों से कमीशन मांगने वाला बैंक प्रबंधक सस्पेंड, आदेश जारी


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को 25 दिसम्बर को प्रदाय की गई धान बोनस की राशि के आहरण में सहकारी बैंकों के प्रबंधकों द्वारा टाल-मटोल किए जाने के शिकायत मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी सहकारी बैंकों के प्रबंधकों को किसानों की मांग के आधार पर उनके खाते से तत्परता से राशि का आहरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को अपने बैंक खाते से राशि निकालने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में कलेक्टरों द्वारा जिले में इस व्यवस्था पर निगरानी सुनिश्चित कराने के साथ ही हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े : CG साय कैबिनेट की बैठक कल : महतारी वंदन योजना, धान का 3100 रुपए भुगतान समेत इन गारंटियों पर लग सकती है मुहर

बिलासपुर जिले के करगी रोड सहकारी बैंक के प्रबंधक द्वारा धान बोनस की राशि आहरण में किसानों से कमीशन मांगे जाने की शिकायत की प्रारंभिक जांच सही पाये जाने पर वहां के प्रभारी शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा आज निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : IAS प्रमोशन ब्रेकिंग : नए साल पर IAS अफसरों को मिली बड़ी सौगात…सोनमणि बोरा, रायपुर कलेक्टर सहित इन अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, आदेश जारी…

गौरतलब है कि प्रभारी शाखा प्रबंधक हरिश कुमार वर्मा के विरूद्ध किसानों ने कमीशन मांगे जाने एवं नहीं दिये जाने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। कलेक्टर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने के फलस्वरूप प्रभारी प्रबंधक के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें : बिलासपुर ब्रेकिंग : अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट….गोल्डी छाबड़ा डेथ केस में 7 साल बाद हुई कार्रवाई…ईलाज में बरती लापरवाही, सबूत मिटाने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp