Trending

मुंगेली में लगेगा प्रदेश का पहला BEML संयंत्र, 79.70 एकड़ भूमि आवंटन को कैबिनेट की मंजूरी, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

चंद्रगढ़ी में स्थापित होगा हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट प्लांट


रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देते हुए राज्य मंत्रिपरिषद ने मुंगेली जिले में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (HEMM) निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए 79.70 एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले को जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

चंद्रगढ़ी में बनेगा प्रदेश का पहला BEML प्लांट

प्रस्तावित संयंत्र मुंगेली जिले की पथरिया तहसील के ग्राम चंद्रगढ़ी में स्थापित किया जाएगा। यह छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण संयंत्र होगा। बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित इस परियोजना से प्रदेश में आधुनिक भारी मशीन निर्माण उद्योग की शुरुआत होगी।

रोजगार और सहायक उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

बीईएमएल संयंत्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण, एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन, स्पेयर पार्ट्स निर्माण और अन्य सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे मुंगेली जिला प्रदेश के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।

विशेष प्रयासों से मुंगेली को मिली परियोजना

पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर इस परियोजना के लिए रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों में भूमि चिन्हित की जा रही थी। इसी दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम चंद्रगढ़ी में 79.70 एकड़ उपयुक्त शासकीय भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे अब राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है।

कलेक्टर बोले- विकास का नया अध्याय

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने इस उपलब्धि पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बीईएमएल संयंत्र मुंगेली में आधुनिक विनिर्माण और इंजीनियरिंग गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। यह परियोजना जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भविष्य में बड़े निवेश आकर्षित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp