छत्तीसगढ़ खबरें

राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली शपथ, कहा – गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने करेंगे प्रयास, खोलें जाएंगे और भी गौशाला


छतीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आज अध्यक्ष पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि समुन्द्र मंथन में अन्य चीजों के अलावा कामधेनु गांव भी निकला था. छत्तीसगढ़ में गौवंश की उत्तरोत्तर विकास होगी।

राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में आज शपथ ग्रहण समरोह आयोजित की गई थी जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर शपथ ली. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा गौशाला में प्रति मवेशी 25 रुपए मिलने वाले चारा को 35 रुपए  मवेशी चारा बढ़ाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छतीसगढ़ का देवभोग ब्रांड भी गुजरात के अमूल की तरह ब्रांड है. देवभोग ब्रांड को और भी बेहतर बनाने की काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण्य यानि गौधाम की शुरुआत हो चुकी है. राज्य गौ सेवा आयोग गायों की सेवा के लिए आगे और अच्छा कार्य करेगा।

वहीं अध्यक्ष ने विशेषर सिंह पटेल ने कहा कि गौ सेवा आयोग की कोशिश रहेगी प्रदेश में और भी गौशाला का विकास हो. गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp