SP ने खून देकर बचाई महिला की जान….तीन दिन से खून के लिए जूझ रही थी महिला….एनीमिया बीमारी से ग्रसित है महिला

नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस की एक मानवीय चेहरा देखने को मिली है, पिछले तीन दिनों से खून की कमी से जूझ रही महिला को पुलिस ने दो यूनिट ब्लड दिए, एक यूनिट एसपी शलभ सिन्हा ने डोनेट किया तो वही एक उनके साथ जवान ने अपना खून देकर महिला की जीवन की रक्षा की | महिला सीवियर एनीमिया बीमारी से पीड़ित है | अभी महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहा है |

बता दें कि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा को सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि  तेकेलगुड़ा निवासी महिला बुधरी (26 वर्ष) गंभीर रूप से बीमार है और उसे सीवियर एनीमिया है। जिला अस्पताल में भर्ती बुधरी के लिए पिछले तीन दिन से ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, एसपी शलभ सिन्हा  इस बात से द्रवित हो उठे और वे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे जहां बीमार महिला को अपना खून देकर उसके जीवन की रक्षा की।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र तेकेलवाड़ा गांव की रहने वाली ग्रामीण महिला बुधरी गंभीर स्थिति में तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई थी उसे सीवियर एनीमिया है। जिला अस्पताल में भर्ती बुधरी के लिए पिछले तीन दिन से ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। महिला के साथ कोई अटेंडेंट भी नही था, केवल तीन माह की मासूम बधाी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि महिला के भीपति भी कुछ दिन से बीमार हैं।

Related Articles