LIVE UPDATE

Rajnandgan News: महिला डॉक्टर गिरफ्तार… गैंगरेप पीड़ित नाबालिग का कराया गर्भपात, पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले में एक गैंगरेप पीडि़ता नाबालिग लड़की का अनैतिक तरीके से चोरी-छिपे अबॉर्शन करने का मामला सामने आया है, मामले में अस्पताल संचालक डॉक्टर पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जिले के गैंदाटोला थाने से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में दर्ज अपराध सामूहिक दुष्कर्म मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि विवेचना दौरान पीडि़ता के गर्भ के बच्चे को गर्भपात कराने वाले जय तुलसी अस्पताल के डॉक्टर विजयश्री जैन पति अमोलक कुमार जैन उम्र 47 और अस्पताल के संचालक अमोलक कुमार जैन पिता स्व. मोतीलाल सिंघी उम्र 50 साल राजनांदगांव निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-जुआ कांड पर SSP की बड़ी कार्रवाई: साइबर प्रभारी सहित इतने आरक्षकों किया लाइन अटैच, जानिए किस मामले में लिया एक्शन?
CG-जुआ कांड पर SSP की बड़ी कार्रवाई: साइबर प्रभारी सहित इतने आरक्षकों किया लाइन अटैच, जानिए किस मामले में लिया एक्शन?
April 25, 2026
सूरजपुर, 25 जुलाई 2025। सूरजपुर जिला में जुआ संचालन के वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में एक बार फिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टर दंपत्ति भेजे गए जेल

पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर पति-पत्नी ने पुलिस और विशेष किशोर पुलिस यूनिट को सूचना दिए बगैर नाबालिग का गर्भपात कर दिया। जो धारा 19(1)/21(1) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध है। जानकारी मिलने पर दोनों डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur की सड़कों पर दबंगई: एयू के प्रभारी कुलसचिव के साथ मारपीट, फॉर्च्यूनर सवारों पर FIR
Bilaspur की सड़कों पर दबंगई: एयू के प्रभारी कुलसचिव के साथ मारपीट, फॉर्च्यूनर सवारों पर FIR
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। शहर में सड़क पर मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगई की हद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles