LIVE UPDATE

वरिष्ठ IPS अधिकारी अमृत मोहन एसएसबी के नए महानिदेशक नियुक्त, पहले भी निभा चुके हैं देश के लिए अहम जिम्मेदारी

वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। ओडिशा कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एसएसबी के महानिदेशक के पद पर प्रसाद की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 तक होगा, जिस दिन वह सेवानिवृत्त होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसबी नेपाल और भूटान से साझा होने वाली देश की सीमाओं की रक्षा करता है। एसएसबी प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को 28 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles