बिलासपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार लगी आग : शनिचरी सब्जी मंडी की 15 दुकानें जलकर खाक, लाखों का सामान स्वाहा



बिलासपुर। शहर के प्रमुख और पुराने व्यापारिक केंद्र शनिचरी बाजार की सब्जी मंडी में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 15 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना में आलू-प्याज कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे कुछ व्यापारियों ने दुकानों के शटर में करंट आने की शिकायत विद्युत विभाग से की थी। शिकायत के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तकनीकी खराबी दूर करने के बजाय बिजली आपूर्ति बंद कर अगले दिन सुधार कार्य किए जाने की बात कहकर लौट गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर रात करीब 2 बजे मंडी परिसर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आलू-प्याज की 14 से 15 दुकानें पूरी तरह जल गईं।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे मंडी की अन्य दुकानों को बचाया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद प्रभावित व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शिकायत के समय ही फॉल्ट को दूर कर दिया जाता, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp