Trending

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी; 6 से 9 जून तक होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड पहले ही जारी


रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

आयोग के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक 6 जून को भाषा एवं निबंध, 7 जून को सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2, 8 जून को सामान्य अध्ययन-3 एवं सामान्य अध्ययन-4 तथा 9 जून को सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को ही जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र, सूचना पत्र या SMS नहीं भेजा जाएगा।

आयोग ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र की जानकारी सुनिश्चित कर लें तथा निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp