LIVE UPDATE
Trending

बस्तर के विकास के लिए बनेगा रोड मैप: सीएम साय 15 एवं 16 अप्रैल को अधिकारियों से करेंगे चर्चा

रायपुर 10 अप्रैल  2025 /  मार्च, 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य के  साथ  ही  राज्य  सरकार  सम्पूर्ण बस्तर  के समन्वित  विकास  के लिए  रोड  मैप  बना  रहा  है। मुख्यमंत्री श्री  विष्णु  देव  साय खुद  इस  संबंध  में  15 और  16 अप्रैल  को  जगदलपुर  में  संबंधित  विभाग  के सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर और उस  क्षेत्र  में  कार्य  करने  वाले  स्टेकहोल्डर  से  चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री  साय 15 अप्रैल  को  जगदलपुर   में   चार विषयों  कृषि, पशुपालन, मछली पालन एवं संबद्ध विषय,  औद्योगिकीकरण एवं रोजगार, पर्यटन को बढ़ावा देना, कौशल विकास सहित युवाओं को बस्तर एवं अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने  से  संबंधित  विषयों पर बस्तर में पदस्थ अधिकारियों एवं उस क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ  चर्चा करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय 16 अप्रैल  को बस्तर संभाग के कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक , मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं वनमण्डल अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

इस संबंध में  मुख्यमंत्री  के  प्रमुख  सचिव  श्री  सुबोध  कुमार सिंह  ने  कृषि, वाणिज्य एवं  उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास विभाग  के सचिव और  बस्तर  संभाग  के कमिश्नर  एवं कलेक्टरों  को   पत्र जारी  कर  आवश्यक तैयारी  के निर्देश दिए  हैं।   उन्होंने  कहा  है  कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेषकर बस्तर संभाग में विकास की गति भी तेजी से बढ़े, इसके लिए बस्तर के सभी जिलों के विकास का एक रोडमैप बनाया जाना है। इस हेतु पूर्व में बनाया गया दस्तावेज विज़न @2047 “नवा अंजोर” का भी अवलोकन कर उसमें उल्लेखित बिंदुओं को  समाहित  किया जाय।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री  सुबोध  कुमार सिंह  ने कहा  है कि सम्बन्धित विभागीय सचिव इन बैठकों एवं प्रस्तुतीकरण के संयोजक होंगे। वे संभागीय आयुक्त, बस्तर के साथ समन्वय कर सभी स्टेक होल्डर को चर्चा में आमंत्रित करेंगे। प्रत्येक विषय पर लगभग एक घंटा चर्चा का समय रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles