LIVE UPDATE
Trending

ACB Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में पूर्व विधायक के रिश्तेदार के घर दबिश, कई जगह पर चल रही छापेमारी

ACB Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ACB और EOW की टीम ने 6 जगह छापेमार कार्रवाई की है।  सुकमा में यह कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़े से जुड़ी है। जिसमें कई प्रबंधकों और नेताओं के खिलाफ संदेह जताया गया है। इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए गए थे।

सूत्रों के अनुसार, कोन्टा, एर्राबोर और पलाचलमा क्षेत्रों में स्थित तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घरों पर छापा मारा गया। इस दौरान कुल चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई और जांच-पड़ताल जारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व MLA और CPI नेता मनीष कुंजाम के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर आज (गुरुवार) तड़के टीम पहुंची है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस वितरण में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है। इससे पहले वन मंडल अधिकारी, सुकमा को भी इसी मामले में जांच के दायरे में लाया गया था।

फिलहाल एसीबी और EOW की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है, और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB-EOW की टीम ने कुछ दिनों पहले ही रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई की थी। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच की गई”

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles