रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल; आज ही दिल्ली लौटेंगे

एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका समेत डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने किया स्वागत, AIIMS में छात्र-छात्राओं को प्रदान करेंगे डिग्री


रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। वे यहां AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह करीब 9:55 बजे स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि

उपराष्ट्रपति AIIMS रायपुर के तीसरे कन्वोकेशन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक AIIMS परिसर में रहेंगे।

इस दौरान वे विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगे और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में AIIMS के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और उनके परिजन भी मौजूद रहेंगे।

मुख्य सचिव ने दिए थे कड़े निर्देश

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उपराष्ट्रपति के पूरे प्रवास के दौरान मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

एयरपोर्ट से AIIMS तक आने-जाने के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री-एग्जिट प्लान और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ प्रोटोकॉल, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर में दिल्ली के लिए होंगे रवाना

AIIMS में दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब 12:35 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। लगभग 1:15 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 1:15 से 1:25 बजे तक विदाई कार्यक्रम होगा। फिर उपराष्ट्रपति विशेष विमान से दोपहर 1:25 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे करीब 3:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से उपराष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे।

एक दिन के दौरे में अहम कार्यक्रम

उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा मुख्य रूप से AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह पर केंद्रित है। उनके आगमन और वापसी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात और प्रोटोकॉल तक सभी व्यवस्थाओं को विशेष प्राथमिकता दी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp