LIVE UPDATE

Ramen Deka Governor: 31 जुलाई को शपथ लेंगे नए राज्यपाल रामेन डेका.. निवर्तमान गवर्नर विश्वभूषण हरिचंदन की विदाई आज



Ramen Deka Governor: छत्तीसगढ़ में नए राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद आज 29 जुलाई को निवृतमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को विदाई दी जाएगी, वही नए नियुक्त राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को शपथ लेंगे।

बता दें कि देश की कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए है, रमेन डेका को छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वे 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह में होगी, सामान्य प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है,हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद और गोपननीयता की शपथ दिलाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मनघट्टा रिसॉर्ट में युवती की मौत: रिसार्ट संचालक पर रेप का आरोप, तीन गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील. ..पुलिस जांच में जुटी
मनघट्टा रिसॉर्ट में युवती की मौत: रिसार्ट संचालक पर रेप का आरोप, तीन गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील. ..पुलिस जांच में जुटी
June 20, 2026
राजनांदगांव, 20 जून 2026: छत्तीसगढ़ के मनघट्टा रिसॉर्ट में भिलाई की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन है रामेन डेका
रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था. 70 वर्षीय रमन डेका अभी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं,  असम के रहने वाले रामेन डेका की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है, वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं. वे दो बार बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं, 2009 में वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे, इसके बाद 2014 में दोबारा सांसद बने।

वे लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी थे, साथ ही डेका परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे. साथ ही वे विदेश मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे. 2006 में रमन डेका असम बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके है,  राष्ट्रीय स्तर पर भी वे कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूचि रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
June 21, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), नया रायपुर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp