LIVE UPDATE

Raipur Murder Case: बेबीलोन होटल में BJP नेता की भतीजी की लाश, मरे हुए बॉयफ्रेंड पर FIR दर्ज, Chats में मिले सबूत

Raipur Murder Case: होटल बेबीलॉन इन में वाणी गोयल की हत्या के मामले में गंज पुलिस ने उसके मित्र विशाल गर्ग के खिलाफ बीएनएस की धारा 103-1 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट और परििस्थतिजन्य साक्ष्य के रूप में होटल के सीसीटीवी फुटेज, होटल की एंट्री रजिस्टर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी दोनों के मोबाइल की जांच पुलिस की साइबर टीम कर रही है। दोनों के बीच कई वाट्सऐप चैटिंग मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय वाणी और विशाल दोनों शनिवार को होटल बेबीलॉन इन के कमरा नंबर 416 में ठहरे थे। कमरे में विशाल ने वाणी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद विशाल ने भी सुबह करीब 4 बजे ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। अब उसके खिलाफ वाणी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मामले का होगा खारिजी

इस मामले में युवती की हत्या करने वाले विशाल ने भी खुदकुशी कर ली है। इसलिए पुलिस पूरे मामले का खारिजी पेश करेगी। इसमें आरोपी की मौत होने के कारण उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया नहीं हो पाएगी। इस कारण पूरा मामला खारिजी में जाएगा।

कारण पर सस्पेंस

बताया जाता है कि वाणी और विशाल अंबिकापुर के रहने वाले थे, तो दोनों में पहले से दोस्ती थी। विशाल सेल्समैन का काम करता था। वाणी के रायपुर आने के बाद भी विशाल का यहां आकर मिलना-जुलना होता था। वाणी की हत्या उसने किस वजह से की? इस पर सस्पेंस बना हुआ है। विशाल उससे क्या वाणी से शादी करना चाहता था या और कोई वजह थी? इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि चर्चा है कि विशाल से वाणी शादी करना नहीं चाहती थी। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT आमने-सामने, खिताब के लिए होगी महामुकाबले की जंग
IPL 2026 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT आमने-सामने, खिताब के लिए होगी महामुकाबले की जंग
May 30, 2026
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को RCB और GT के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों के मोबाइल लॉक

वाणी और विशाल दोनों के मोबाइल लॉक हैं। इसे एक्सपर्ट की मदद से खोला गया है। पुलिस की साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है। इसमें दोनों के बीच हुए मैसेज, वाट्सऐप मैसेज, वीडियो कॉलिंग आदि की जांच की जा रही है। दूसरी ओर होटल बेबीलॉन इन के संचालकों के खिलाफ अब तक कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने भी शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस के पहुंचने के बाद भी रात में रजिस्ट्रर नहीं दिखाया गया। सीसीटीवी कैमरे की भी जांच नहीं की गई।

सीएम हाउस तक गई थी बात

सूत्रों के मुताबिक युवती के परिजनों ने रात में सीएम हाउस तक अपनी समस्या बताई थी। इसके बाद देर रात पुलिस के बड़े अधिकारी भी एक्टिव हो गए। इसके बाद भी रात में होटल वालों ने समय पर जानकारी नहीं दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
May 30, 2026
Chhattisgarh Suspend News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गंज टीआई लखन पटेल ने बताया – मामले में परििस्थतिजन्य साक्ष्य और वाणी के परिजनों की शिकायत पर मृतक विशाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles