LIVE UPDATE
Trending

राहुल गांधी ने कुत्ते की प्लेट से कांग्रेस नेता को दिए बिस्किट, भाजपा नेता का दावा, वीडियो हुई वायरल, देखिए Video

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कुत्ते की प्लेट से उठाकर कांग्रेस नेता को बिस्किट दिया। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ऐसा दावा किया है। अमित मालवीय ने वीडियो के साथ साझा किए पोस्ट में लिखा ‘अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहां राहुल गांधी अपनी में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने कार्यकर्ता को दे दिया। जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह व्यवहार करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वभाविक है।’ सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Trending Videos
हिमंता बिस्व सरमा ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता पल्लवी सीटी ने भी वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा ‘अब शहजादे ने कुत्ते द्वारा खारिज किए बिस्किट एक पार्टी कार्यकर्ता को दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं की ये इतनी इज्जत करते हैं।’ पल्लवी सीटी ने उस दिन को भी याद किया, जब कांग्रेस में रहते हुए हिमंता बिस्व सरमा को भी राहुल गांधी ने उसी प्लेट में बिस्किट ऑफर किए थे, जिसमें उनका पालतू कुत्ता खाता था। पल्लवी के पोस्ट पर असम सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरा गांधी परिवार मुझे वो बिस्किट नहीं खिला सका। मैं एक गौरवशाली असमिया और भारतीय हूं। मैंने बिस्किट खाने से मना कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।’

ये खबर भी पढ़ें…
जब SP ने निभाया इंसानियत का फर्ज…घायल को तड़पता देख रोक दी अपनी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल
जब SP ने निभाया इंसानियत का फर्ज…घायल को तड़पता देख रोक दी अपनी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल
May 14, 2026
जांजगीर-चांपा, 13 मई 2026। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी। फिलहाल यह यात्रा झारखंड में है और अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ जाएगी। भाजपा नेताओं द्वारा साझा की जा रही वीडियो भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही बतायी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
May 14, 2026
जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026 । जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भंवतरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles