Trending

IPS Amresh Mishra: आईपीएस अमरेश मिश्रा ने रायपुर आईजी का कार्यभार संभाला

IPS Amresh Mishra/ रायपुर। अमरेश मिश्रा ने एनआईए से रिलीव होने के बाद रायपुर आईजी का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने पहुंचे आईजी का रेंज मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अगुवानी की।

IPS Amresh Mishra।आईपीएस अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अफसर हैं। अमरेश मूलतः बिहार से हैं। बक्सर के एक ठीकठाक ब्राम्हण परिवार में 7 फरवरी 1980 को अमरेश मिश्रा का जन्म हुआ। बक्सर में उनकी स्कूलिंग हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
April 30, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आईआईटी धनबाद से उन्होंने 2003 में पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री ली है। बीटेक के बाद उन्होंने अगले साल ही यूपीएससी परीक्षा में बैठे और पहले प्रयास में ही आईपीएस में सलेक्ट हो गए। अमरेश ने फिर दोबार यूपीएससी नहीं दिया। आईपीएस में उन्हें 2005 बैच मिला। 22 अगस्त 2005 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है।

आईपीएस में अमरेश को छत्तीसगढ़ कैडर मिला। बिलासपुर में उन्होंने अपना प्रोबेशन पूरा किया। छत्तीसगढ़ में वे नारायणपुर, दंतेवाड़ा कोरबा, दुर्ग और रायपुर यानी पांच जिलों के एसपी रहे। रायपुर एसपी रहने के दौरान ही 2019 में अमरेश मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल जांच एजेंसी एनआईए में एसपी बनकर चले गए। वही रहते वे डीआईजी प्रमोट हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद 2023 जब का जब आईजी प्रमोशन हुआ तो छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन देकर आईजी बना दिया।

प्रोफार्मा का मतलब यह होता है कि केंद्र से छत्तीसगढ़ लौटते ही वो आईजी रैंक में होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें 5 फरवरी को आदेश जारी कर रायपुर रेंज आईजी नियुक्त किया हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles