LIVE UPDATE
Trending

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra : Rahul Gandhi के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, सुरक्षा में भारी चूक

कोलकाता। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के गाड़ी पर बंगाल के मालदा जिले में पत्थर से हमला किया गया है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बंगाल पहुंची है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला हुआ।

कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे, उस गाड़ी का शीशा टूट गया। यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अज्ञात व्यक्तियों ने किया पथराव

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि एक कार जिसमें राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के हिस्से के रूप में यात्रा कर रहे थे, पर बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया लेकिन गांधी को कोई चोट नहीं आई।

अनदेखी के चलते यह घटना घटी: अधीर रंजन चौधरी

इस घटना पर जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”पीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह घटना घटी, ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।”

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ममता सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं दी इजाजत: कांग्रेस का दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को बंगाल में फिर प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी। हालांकि उससे पहले कांग्रेस ने यात्रा के लिए ममता सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि ममता सरकार ने मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles