LIVE UPDATE
Trending

CG-बिग ब्रेकिंग : CM साय लेंगे हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद मंत्रालय में होगी हाई लेवल मीटिंग, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी रहेंगे मौजूद  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद हाई लेवल मीटिंग लेंगे, सीएम श्री साय के अन्य कार्यक्रम स्थगित कर शाम को हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है | इस बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे।  कैबिनेट मीटिंग के के तुरंत बाद मंत्रालय में शाम को हाई लेवल मीटिंग होगी , इस मीटिंग में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

सीएम विष्णुदेव साय ने आज यानी 31 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी’ यानी बीजेपी के घोषणा पत्र में किए वादे ‘महतारी वंदन योजना’ पर मुहर लग सकती है। इस अहम योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे यानी साल में 12 हजार रुपये। शासकीय स्तर पर इस योजना को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश बहुत पहले ही दिए जा चुके हैं। वहीं इस बैठक में विधानसभा बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के तबादले, देखिये लिस्ट
June 4, 2026
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में  कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछली बैठक के फैसले:

  • छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा के द्वितीय सत्र फरवरी-मार्च 2024 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • बजट अनुमान वर्ष 2024-25 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है।
  • इस संशोधन में ‘जिला न्यायाधीश‘ को ‘प्रधान जिला न्यायाधीश‘ और ‘अपर जिला न्यायाधीश‘ को ‘जिला न्यायाधीश‘ करने का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह ‘व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी‘ तथा ‘व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी‘ तथा ‘जिला न्यायालय‘ को ‘प्रधान जिला न्यायालय‘ से प्रतिस्थापित करने का प्रावधान रखा गया है।
  • माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में ज्वाईंट रजिस्ट्रार (एम) के 5 पद आकस्मिकता निधि से सृजित करने का निर्णय लिया गया है।
 

 

ये खबर भी पढ़ें…
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
June 4, 2026
– सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक– मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 
 

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles