Trending

Radhika Khera Vivad Chhattisgarh: कांग्रेस कार्यालय में ही राधिका खेरा को कहे अपशब्द!…रोते हुए बोलीं- बात करने पर वो चिल्लाता है; इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई, जल्द करूंगी खुलासा


CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद की खबरें थमने का नाम नहीं ले रहीहै। पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हुआ है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जांजगीर चांपा जिले में सभा हुई। बताया जा रहा है कि सभा के बाद मीडिया से बयान देने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राधिका खेड़ा प्रदेश के स्थानीय नेता और प्रवक्ताओं के साथ थीं।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं बात तू-तू, मैं-मैं तक आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने से राधिका खेड़ा राजीव भवन से रोते हुए बाहर निकल गईं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर अपनी व्यथा सुनाई। पार्टी से इस्तीफा देने तक की बात कह डाली।

रोते-बिलखते वीडियो आया सामने 
इस मामले में राधिका खेड़ा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज और राष्ट्रीय नेताओं से शिकायत की है। वहीं स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। वहीं राधिका खेड़ा का रोते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए फोन पर बात करती दिख रही हैं।

कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं- राधिका खेड़ा 
विवाद के बाद राधिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं हैं। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने मामले में खुलासा करने की बात भी कही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp