LIVE UPDATE

Pradhan Mantri Awas Yojana: छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 मिलेंगे आवास, सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार

Pradhan Mantri Awas Yojana: छत्तीसगढ़ राज्य को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार होगा, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, इलाके में हड़कंप
CG News: बिलासपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, इलाके में हड़कंप
April 6, 2026
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। AC कंप्रेसर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Police Promotion : 53 ASI को SI के पद पर मिली प्रमोशन, DGP ने जारी किया आदेश

Pradhan Mantri Awas Yojana: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ को प्राप्त यह आवास की स्वीकृति हमारे राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भीषण सड़क हादसा; स्कॉर्पियो ने 4 को कुचला, 3 की मौत, एक जिंदगी से जूझ रही…चालक की जमकर पिटाई
CG-भीषण सड़क हादसा; स्कॉर्पियो ने 4 को कुचला, 3 की मौत, एक जिंदगी से जूझ रही…चालक की जमकर पिटाई
April 6, 2026
अंबिकापुर, 6 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सोमवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles