ED-IT की कार्रवाई पर सियासत गरमाई : CM भूपेश बोले – ED-IT बीजेपी के विंग, Ex CM रमन सिंह का पलटवार, कहा – जब गड़बड़ नहीं, तो अफसर 7 महीने से जेल में क्यो?
ईडी और आईटी की कार्रवाई को लेकर एकबार फिर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाने लगी है. मुख्यमंत्री के ईडी और आईटी की छापेमारी की कार्रवाई को लेकर जारी बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया है, कहा है कि जब कोई भी गलत काम नहीं हुआ तो अफसर इतने दिनों से जेल में क्यों हैं, जमानत क्यों नहीं मिल रही है |
रमन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जब ऊपर और नीचे कुछ नहीं है तो डायरेक्टर माइंस 7 महीने से जेल में क्यों है? डायरेक्टर माइंस पॉलिसी बनाने वाले हैं तो डायरेक्टर अकेला कुछ नहीं कर सकता है। खनिज विभाग का डायरेक्टर पर किसी विभाग में अभियुक्त बना है दोषी पाया है तो वो अकेले ये नहीं कर सकता। बिना सहमति के डायरेक्टर इस प्रकार ऑनलाइन ऑफलाइन करने का षड्यंत्र कैसे करता? इसका जवाब सरकार ने नही दिया |
ये खबर भी पढ़ें…

CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...









