Trending
बिलासपुर में भी खुलेगा पुलिस पब्लिक स्कूल : राजधानी की तर्ज पर बिलासपुर में भी खुलेगा पुलिस पब्लिक स्कूल, आईजी से जमीन चिन्हाकित करने को कहा गया
पुलिसवालों के बच्चों के लिए राजधानी रायपुर में खोले गए पुलिस पब्लिक स्कूल की तर्ज पर बिलासपुर में भी स्कूल खोलने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ पुलिस अब बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर रेंज के आईजी को भी पत्र भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
इस पत्र में कहा गया है कि वे सात दिन के भीतर स्थान, बजट और नया पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने की रिपोर्ट दें। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार पुलिस पब्लिक स्कूल खोला गया है। पालकों और बच्चों ने इसे बहुत पसंद किया है। स्कूल की लोकप्रियता के कारण बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल शुरू करने के लिए पुलिस महानिदेशक ने आईजी को पत्र लिखा है। इस स्कूल में सिर्फ पुलिस कर्मियों के बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं, यह CBSE पाठ्यक्रम के तहत चलाया जाता है।








