LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News: सोने की कीमतों में उछाल के बीच सराफा व्यापारियों पर शिकायतें तेज, अध्यक्ष कमल सोनी बोले पहले जांच, फिर कार्रवाई

Bilaspur: सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बीच बिलासपुर में सराफा व्यापारियों को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग आर्थिक लाभ के उद्देश्य से पुराने लेन-देन के मामलों को आधार बनाकर ज्वेलर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायतें कर रहे हैं. संगठन ने इसे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की प्रवृत्ति बताया है.

एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने इस संबंध में बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि किसी भी सराफा व्यापारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर बिना विस्तृत और निष्पक्ष जांच के दंडात्मक कार्रवाई न की जाए.

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरवी आभूषण और ऋण की प्रक्रिया को लेकर विवाद

अध्यक्ष कमल सोनी के अनुसार शहर के कई सराफा व्यापारी परिचित ग्राहकों को सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर ऋण देते हैं, जो एक सामान्य व्यावसायिक प्रक्रिया है. तय समय में यदि ऋण और ब्याज का भुगतान नहीं होता, तो नियमों के अनुसार व्यापारी गिरवी आभूषणों का समायोजन कर लेता है.

उन्होंने कहा कि हाल में सोने के दाम बढ़ने के बाद कुछ लेनदार पुराने मामलों को फिर से उठाकर पुलिस में शिकायत कर रहे हैं, जबकि उन्होंने वर्षों तक न तो ब्याज दिया और न ही आभूषण छुड़ाने का प्रयास किया.

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आर्थिक लाभ के लिए दबाव बनाने की कोशिश

संगठन का आरोप है कि ऐसी शिकायतों का उद्देश्य अनुचित आर्थिक लाभ लेना है। इससे निर्दोष व्यापारियों को मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। एसोसिएशन का कहना है कि केवल बिलासपुर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

मध्यस्थता का सुझाव

सराफा एसोसिएशन ने प्रशासन को सुझाव दिया है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई से पहले किसी प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन के पदाधिकारी की मध्यस्थता कराई जाए, ताकि दोनों पक्षों के बीच तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके. संगठन का मानना है कि यह तरीका विवादों को सुलझाने में सहायक होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नैतिक और वैधानिक अधिकार पर सवाल

सोनी का कहना है कि जब तय समयावधि बीत जाने के बाद व्यापारी हिसाब-किताब का समायोजन कर चुका हो, तब वर्षों बाद शिकायत करना न तो नैतिक रूप से उचित है और न ही वैधानिक रूप से मजबूत आधार रखता है. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में झूठी शिकायतों की संख्या और बढ़ सकती है.

 

Related Articles