Trending

IAS Suspended Latest News: दो IAS तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…जानें किस मामले में गिरी सभी अफसरों पर कार्रवाई की गाज


सीजी न्यूज़ 24 डेस्क।  पंजाब सरकार ने दो आईएएस अफसरों कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आल इंडिया सर्विस ( अनुशासन एवं अपील) रूल-1969 के नियम 3(1) के तहत  सरकार ने यह कार्रवाई की है।

निलंबित आईएएस कमल किशोर यादव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ-साथ इन्वेस्ट पंजाब के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे जबकि जसप्रीत सिंह  पंजाब इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड  (पंजाब इन्फोटेक) के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने दोनों के निलंबन आदेश जारी किए हैं।

निलंबन के बाद दोनों चंडीगढ़ सचिवालय से अटैच रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि पंजाब इन्फोटेक में पिछले कुछ समय से वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत चल रही थी। जिसकी सरकार द्वारा जांच भी करवाई जा रही थी। पंजाब इन्फोटेक के एमडी जसप्रीत सिंह पर गिरी गाज को इन्हीं गड़बड़ियां से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्र बताते हैं  कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में भी पिछले दिनों कुछ टेंडर को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। टेंडर संबंधी अनियमिताओं के मुद्दे पर इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है। विभाग के प्रशासनिक सचिव कमल किशोर यादव उद्योग मंत्री के इन्वेस्ट पंजाब प्रोजेक्ट की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे थे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp