LIVE UPDATE

PM Awas Mitra Bharti 2024: छतीसगढ़ के इस जिला में आवास मित्र के 301 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

PM Awas Mitra Bharti 2024:  जिला पंचायत बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना” के तहत आवास मित्र” के पद पर भर्ती निकली है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 301 पदों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “आवास मित्र” के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रत्येक कलस्टर में हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और सामग्री की उपलब्धता में सहायता के लिए की जा रही है।

सैलरी कितना है
1000 रु. प्रति आवास; प्रोत्साहन राशि :- आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन को प्रति आवास पूर्णता पर 1000 (एक हजार) रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जावेगी। 12 माह पश्चात् भी आवास पूर्ण नही होने पर प्रत्येक तिमाही में प्रति आवास 100 रूपये में मान से कटौती की जावेगी ।
शैक्षणिक योग्यता :-
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर निकली भर्ती के आवेदन के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर; बिलासपुर-गेवरा और कोरबा-MEMU ट्रेनें रद्द, रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान, इतने दिनों तक रहेगी रद्द
रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर; बिलासपुर-गेवरा और कोरबा-MEMU ट्रेनें रद्द, रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान, इतने दिनों तक रहेगी रद्द
May 19, 2026
बिलासपुर, 19 मई 2026. South East Central Railway के बिलासपुर मंडल में चल रहे तकनीकी और मेंटेनेंस कार्यों का असर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बी.ई./ डिप्लोमा/ 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा अभ्यर्थी “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” चयन के लिए योग्य होगें। बी.ई. सिविल तथा डिप्लोमा सिविल, एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जायेगी। इसके बाद बचे हुए अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जायेगा।
“आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के चयन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक क्वालिफिकेशन 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
चयन किए गए अभ्यर्थी को उनके गृह ग्राम के कलस्टर पर नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थी ना मिलने पर पास के कलस्टर में सेवा ली जाएगी।
“आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के रूप में जिला प्रशासन स्थानीय आवश्यकता अनुरूप पूर्व में कार्यरत आवास मित्र, महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य, बेयर फुट टेक्निशियन (BFT), बैंक सखी एवं अन्य अधीनस्थ कर्मचारी का भी नियम अनुसार चयन कर सकते है।
चयन प्रक्रिया :-
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर निकली भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। एवं अंकों की गणना के आधार पर निम्नानुसार महत्व दिया जाएगा।

1. हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्तीर्ण न्यूनतम – 65 अंक
2.बी.ई./डिप्लोमा/एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण – 15 अंक
3. पूर्व में कार्यरत आवास मित्र – 20 अंक
4. बेयर फुट टेक्निशियन (BFT) – 10 अंक
5. महिला स्वसहायता समूह (SHO) के सदस्य तथा बैंक सखी- 10 अंक

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
May 19, 2026
रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PM Awas Mitra Bharti 2024:  आवेदन कैसे करे
इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 16 सितम्बर 2024 अपरान्ह 5:30 बजे तक आमंत्रित किये जाते है। आवेदक अपने निवास क्षेत्र के जनपद पंचायत के लिये ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर के नाम से पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित करना होगा । निर्धारित दिनांक एवं समय के पश्चात् व अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नही किया जायेगा।

आयु सीमा
18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह वाले अभ्यर्थी “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के पद पर निकली भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनपद का नाम            पद संख्या
बिल्हा                             78
कोटा                              80
मस्तूरी                            86
तखतपुर                         57
कुल पद                        301

Related Articles