PM के साथ CM की बैठक…वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्रियों से बातचीत जारी, PM बोले- प्रवासी मजदूरों के घर जाने की जरूरत को हम समझते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - केंद्र का अब अर्थव्यवस्था को गति देने पर फोकस


देश में जारी कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं। बैठक में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे जा सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 27 अप्रैल को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम पर चर्चा के लिए देशभर के मुख्यमंत्रियो की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई । वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल हुए ।इस बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव आर पी मंडल, पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव स्वास्थ्य निहारिका बारीक सिंह, उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय सौम्या चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं ।

बैठक रात आठ बजे तक चलेगी, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बात रखने का मौका मिलेगा। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार अब इकोनॉमी को गति देने के लिए राज्यों में कामकाज शुरू करने पर विचार कर रही है। राज्यों के सीएम के साथ इसपर भी चर्चा होगी।

अपनी शुरुआती टिप्पणी में पीएम मोदी ने प्रवासी मजदूरों के बारे में बोला। उन्होंने कहा कि क घर जाने की उनकी जरूरत को समझते हैं। हमारे लिए यह चुनौती है कि कोविड -19 को गांवों तक नहीं फैलने दें।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp