LIVE UPDATE
Trending

OP Choudhary News : साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, मंत्री OP चौधरी ने निरस्त किया पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर से जुड़ी कंपनी के 218 करोड़ का टेंडर, जानिए क्या है वजह

रायपुर। भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नया रायपुर में 218 करोड़ रुपए का काम निरस्त कर दिया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP चौधरी ने कहा, कि रायपुर कंस्ट्रक्शन के 218 करोड़ रुपए का काम निरस्त किया गया है। कंपनी पूर्व मंत्री अकबर के परिवार से जुड़ा हुआ है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP चौधरी ने कहा, कि रायपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी विलंब और गुणवत्ताहीन काम कर रही थी, जिसे कांग्रेस सरकार एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन दे रही थी। लेकिन, अब हमारी सरकार में गुणवत्ताहीन काम बर्दाश्त नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : CM हाउस पहुंचे ईडी अधिकारी : जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से होगी पूछताछ, अफसरों की टीम सुरक्षा घेरे में पहुंची मुख्यमंत्री आवास, मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल रायपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य से जुड़े 10 टेंडरों का कांट्रेक्ट मिला था। ये कंपनी नया रायपुर सहित अन्य जगहों पर काम कर रही थी। इस कंपनी पर गुणवत्ताहीन कामों के अलावे, नियत समय पर काम पूरा नहीं करने और ओवर बजट टेंडर के भी आरोप था। मंत्री ओपी चौधरी ने इस मामले में इंटर्नल टीम से जांच करायी थी।

इसे भी पढ़ें : CG TRANSFER BREAKING : आबकारी विभाग में थोक में तबादले, कई जिलों के बदले गए आबकारी अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट…

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र का विकास करने की प्लानिंग बनाई राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें जनहितों के कार्यों में लेटलतीफी करने के लिए 218 करोड़ रुपये के 10 निर्माण कार्यों का पुराने ठेकेदार से अनुबंध निरस्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : RRB ALP Recruitment 2024: असिस्टेंट लोको पायलट के हजारों पद पर रेलवे ने निकाली वैकेंसी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओपी चौधरी ने कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई व अनुबंध समाप्त किया जायेगा। सभी परियोजनाएं समय-सीमा में पूरी हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा। मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाएं समय-सीमा में पूरी हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी कई ठेकेदारों की स्थिति नहीं सुधरी। वहीं, स्मार्ट सिटी के ज्यादातर काम गिने-चुने ठेकेदार ही कर रहे हैं। गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ कार्यों में गति भी नहीं आ रही थी।

Related Articles