LIVE UPDATE

अब पोर्टल पर मिलेगी देश की हर डॉक्टरों की डिटेल, करना होगा बस एक क्लिक, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लॉन्च किया एनएमआर पोर्टल

अब देश के हर डॉक्टर की डिटेल आपको एक ही क्लिक पर मिल जाएगी. दरअसल, नेशनल मेडिकल रजिस्टर पोर्टल शुरू कर दिया गया है, जिसमें देश में पंजीकृत सभी एलोपैथिक डॉक्टरों (MBBS) का पूरा डेटाबेस होगा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य रजिस्टर डिजिटल हेल्थकेयर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह अहम कदम स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से उठाया गया है।

जिसका शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया. उन्होंने बताया कि इसके तहत पैरामेडिक्स और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए एक समान रजिस्टर शुरू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. वहीं, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 की धारा 31 के तहत एनएमसी को यह अधिकार दिया गया है कि वह एक राष्ट्रीय रजिस्टर बनाए, जिसमें प्रत्येक लाइसेंस प्राप्त डॉक्टश्र का नाम, पता और सभी मान्यता प्राप्त योग्यताएं शामिल हों।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्टेट मेडिकल काउंसिल की होगी जिम्मेदारी
जेपी नड्डा ने चिकित्सा परिषदों (एसएमसी) की भूमिका के बारे में कहा कि राज्य चिकित्सा परिषदें राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर के विकास और रखरखाव में महत्वपूर्ण हितधारक हैं और पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद करती हैं. उन्होंने सभी एसएमसी( स्टेट मेडिकल काउंसिल) को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निदेश दिए. बैठक में इस बात का भी जिक्र हुआ कि एनएमआर की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है।

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बैठक शुरू, 7 राज्यों की सीएस, डीजीपी शामिल, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई की बन रही रुपरेखा

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों जरूरी है एनएमआर
एनएमआर बेहद अहम है, क्योंकि देश भर के डॉक्टरों के प्रामाणिक आंकड़े काफी अहमियत रखते हैं. डॉक्टरों के आंकड़ों का अब तक कोई प्रॉपर डेटाबेस नहीं था, जिनकी जानकारी को अब एनएमआर पोर्टल सुनिश्चित करेगा। आसान पंजीकरण प्रक्रिया से यह तय होगा कि प्रामाणिक आंकड़ों का रखरखाव आसानी से होगा. यह प्रामाणिकता की जानकारी बेहद जरूरी है, क्योंकि भारत एक विशाल डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र बनाना चाहता है और डॉक्टरों के डिजिटल रजिस्टर का निर्माण इसके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

CG – भ्रष्ट पंचायत सचिव पर गिरी गाज, CEO ने 4 पंचायत सचिवों को किया बर्खास्त, 7 सचिवों के वेतन से 56 लाख 99 की वसूली का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोर्टल पर मिलेगी डॉक्टरों की हर डिटेल
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपर्व चंद्र ने बताया, ‘अब तक ऐसे व्यापक आंकड़े नहीं थे, जो देश में डॉक्टरों की कुल संख्या, देश छोड़ने वाले डॉक्टरों, लाइसेंस खोने वाले डॉक्टरों या जिन डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है, के बारे में विस्तृत जानकारी एक जगह हो. एनएमआर के शुरू होने से 13 लाख से अधिक डॉक्टरों के आंकड़े एक ही जगह मिल जाएंगे. एनएमआर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्टर का हिस्सा होगा और इसमें सभी चिकित्सा पेशेवरों की डिटेल होगी।

Related Articles