NGO SCAM : अफसरों को बड़ा झटका, पूर्व IAS बीएल अग्रवाल व सतीश पांडेय की रिव्यू पिटीशन खारिज….हाईकोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका


करोड़ों रूपए के एनजीओ घोटाले के मामले में आईएएस अधिकारियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ने भोपाल में आरोपियों के खिलाफ आज ही अपराध दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ अफसरों ने इस संबंध में पुनर्विचार याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद कल ही फैसला सुरक्षित रख लिया था । अभी जानकारी मिल रही है कि हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से अफसरों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि पुनर्विचार पर विशेष बेंच ने सुनवाई की और आज खारिज भी कर दिया। आईएएस  बीएल अग्रवाल और सतीश पांडेय की तरफ से कोर्ट रिव्यू पिटीशन दायर किया गया था। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा व पीपी साहू की युगलपीठ विशेष अदालत ने रिव्यू पिटीशन को सुनवाई के बाद आज खारिज कर दिया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp