CM भूपेश बघेल 11 फरवरी को अमेरिका दौरे के लिए होंगे रवाना, 7 फरवरी को आयोजित बैठक में तय होगा पूरा कार्यक्रम


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 फरवरी को अमेरिका दौरे के लिए रवाना होंगे। सीएम भूपेश बघेल के साथ सीएस और कई विभागीय अधिकारी भी अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकीदौरे को लेकर शुक्रवार को सीएस बैठक लेंगे। बैठक में सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। बता दें कि अमेरिकी यात्रा के दौरान सीएम बघेल हावर्ड यूनिवर्सिटी में क्लास लेंगे । इस क्लास में सीएम बघेल स्टूडेंट्स को नरुवा, गरुवा घुरूवा बाड़ी से विकास की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी देंगे।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल के 10 दिनी अमेरिका यात्रा का प्रस्ताव लगभग तय हो गया है। अमेरिका यात्रा के दौरान वह सैनफ्रांसिस्को और न्यूयार्क जैसे शहरों में भी जाएंगे। यहां वह शीर्ष उद्यमियों से मिलकर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

हम आपको बता दें कि नरुवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी से विकास की अवधारणा की गूंज विदेशों तक सुनाई दे रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव 2018 से पहले इसका नारा दिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम बघेल ने इस नारे को अमल में ला दिया। इसका परिणाम यह देखने को मिला है कि गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार मिलने लगा है। इस रोजगार से पर्यावरण और प्रकृति को भी कोई नुकसान नहीं है। इस अवधारणा की गूंज अमेरिका तक पहुंची है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp