Trending

New Flights From Bilaspur : बिलासपुर से दिल्ली, कोलकाता समेत 5 शहरो के लिए उड़ान 1 जून से..कब, कहां के लिए मिलेगी फ्लाइट…देखिये रिवाइज शेड्यूल


New Flights From Bilaspur: बिलासपुर एयरपोर्ट से चलने वाले विमान की नई समय सूची जारी कर दी गई है। एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज, जबलपुर के साथ बिलासपुर- जगदलपुर के बीच नई हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है. एक जून से लागू होगा. अब एक साथ पांच शहरों के लिए विमान सेवा 1 जून से शुरू होने जा रही है |बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए रिवाइज समर शेड्यूल 2024 जारी किया गया है। यह शेड्यूल एक जून से छब्बीस अक्टूबर के लिए होगा।

आपको बता दें कि तीन साल से अधिक समय से चल रहे प्रयागराज और जबलपुर फ्लाइट को एलाइंस एयर कंपनी ने दो माह पहले बंद कर दिया था. इसलिए बिलासपुर से सातों दिन के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट उपलब्ध थी. इसके खिलाफ शहर के लोग आंदोलन करने लामबंद होने लगे थे. इसका असर देखने को मिल रहा है |

मिली जानकारी के अनुसार अब हफ्ते के सातों दिन राजधानी दिल्ली के लिए हवाई सेवा मिलेगी।साथ ही नई फ्लाइट जगदलपुर के लिए भी दी गई हैं।

बता दे कि दिल्ली के अलावा कलकत्ता के लिए एलाइंस एयर द्वारा हवाई सेवा शुरू है। शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार,गुरुवार और शनिवार को बिलासपुर से कलकत्ता के लिए सीधी उड़ान सुविधा मिलेगी।

ऐसा है बिलासपुर एयरपोर्ट का न्य शेड्यूल (New Flights From Bilaspur)

सोमवार

  • नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी. जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी. जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

मंगलवार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  •  कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

बुधवार

  • नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी. वहां से नई दिल्ली जाएगी.
  • गुरूवार

कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

शुक्रवार

  • जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

शनिवार

  • कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी. यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी. दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी. जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

 रविवार

  • जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी. यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp