LIVE UPDATE

NEET Counselling 2024: पेपर लीक विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को होनी है केस में सुनवाई

आज 6 जुलाई को होने वाली नीट-यूजी की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है, काउंसलिंग को लेकर जल्द ही नई तारीख का ऐलान किया जाएगा, NTA ने 23 जून को इसका री एग्जाम करवाया था, बताया जा रहा है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी करेगी,

मिली जानकारी के अनुसार नीट काउंसलिंग को लेकर संशोधित डेट की घोषणा 8 जुलाई, 2024 को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद होने की संभावना है। सुनवाई CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच करेगी। पीठ NEET UG 2024 से संबंधित कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार को फीस का भुगतान करना होगा, अपनी पसंद भरनी होगी, उन्हें लॉक करना होगा, डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और इसके बाद आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। MCC पूरी काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा, जिसमें उन डॉक्यूमेंट की सूची भी शामिल होगी जिनकी रिपोर्टिंग के लिए आवश्यकता है।

बता दें कि NTA की तरफ से करवाए गए नीट एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार विवाद चल रहा है. 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसके बाद धांधली का मामला उठने लगा. सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को री एग्जाम करवाया था. 1563 स्टूडेंट्स में से सिर्फ 813 स्टूडेंट्स ने ही फिर से परीक्षा दी थी. जिन स्टूडेंट्स ने री-एग्जाम पास कर लिया है उनकी काउंसलिंग होनी है. लेकिन आज होने वाली काउंसलिंग स्थगित हो गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि NEET काउंसलिंग 15% ऑल इंडिया कोटा के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी / डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, भारत सरकार की ओर से आयोजित होती है। NEET UG परीक्षा में 50% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार NEET ऑल इंडिया काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे।

काउंसलिंग कई राउंड में आयोजित की जाएगी जिसमें स्ट्रे वेकेंसी राउंड और मॉप-अप राउंड शामिल हैं। जिन छात्रों ने NEET UG परीक्षा पास कर ली है, उन्हें पहले काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NEET एग्जाम के कितने टॉपर
बता दें कि इस साल नीट एग्जाम में 67 उम्मीदवारों ने टॉप किया था.जबकि पिछले साल टॉपर्स सिर्फ 2 थे. वहीं NTA ने समय की बर्बादी की बात कहते हुए 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी दिए थे. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को दोबारा परीक्षा करवाए जाने का विकल्प दिया था.

क्या है NEET परीक्षा विवाद
मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (Medical entrance exam NEET-UG) में कई गड़बड़ियों की बात सामने आई है. 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था. जिसमें छात्रों को ज्यादा नंबर दिए जाने का आरोप लगा था. आरोप ये भी लगा कि कई उम्मीदवारों के नंबरों को गलत तरीके से घटाया और बढ़ाया गया, जिससे उनकी रैंक प्रभावित हुई. र पड़ा है. वहीं छह केंद्रों पर परीक्षा में होने वाली देरी की वजह से समय की बर्बादी की भरपाई के लिए 1,500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी दिए गए थे. जिसके बाद बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन भी हुए.

 

Related Articles