MP के सियासी संग्राम पर CM भूपेश बघेल का बयान – लोग दुम दबाकर वापस आ जाते हैं….अभी कमलनाथ का ‘पत्ता’ खुलना बाकी है!….कांग्रेस विधायकों की छत्तीसगढ़ शिफ्टिंग को लेकर कही बड़ी बात

मध्‍य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने के बाद कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी हलचल तेज हो गई है, एमपी के सियासी धमासान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं, एमपी में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए सीएम बघेल का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है | जानकारों की मानें तो सीएम बघेल आलाकमान से मध्य प्रदेश के ताजा हालातों पर चर्चा कर सकते हैं, साथ ही माना जा रहा है कि सीएम बघेल राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों पर ही पार्टी के आला नेताओं से चर्चा कर सकते हैं |

मध्यप्रदेश में जारी सियासी उलटफेर के सवाल पर सीएम ने शायरना अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने बयान दिया है कि ‘कुछ तू मजबूरियां रहीं होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। वहीं मध्यप्रदेश में सियासी तूफान पर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिल्ली के भाग से छींका नहीं टूटता है । सिंधिया के खिलाफ सकारत्मक और नकारात्मक गोनों ही तरह के बयान सीएम भूपेश बघेल ने दिया ।

सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस से लोग शोर करते हुए जाते हैं दुम दबा कर वापस आते हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि कुछ तो मज़बूरी रही होगी वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता । कमलनाथ सरकार के जाने या बचने के सवाल पर सीएम ने कि कहा, अभी कमलनाथ का पत्ता खुलना बाकी है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस के विधायकों के छ्त्तीसगढ़ लाए जाने पर सीएम ने कहा कि जैसा हाई कमान का निर्णय होगा,हम उसका पालन करेंगे।

Related Articles