LIVE UPDATE

Minister Malkit Singh in ED: PCC के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू पहुंचे ईडी दफ्तर…घंटेभर से ज्यादा वक्त से पूछताछ जारी, बाहर कांग्रेसियों का जमवाड़ा

Minister Malkit Singh in ED: प्रदेश में ईडी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है, ED के बुलावे में आज कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे हुए हैं, ईडी पूछताछ कर रही ही, उधर ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

दरअसल, सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस भवन सहित चार बिंदुओं पर जानकारी के लिए ईडी ने समन प्रदेश महामंत्री को भेजा था। समन में पूछा गया था कि कोंटा और सुकमा कांग्रेस भवन का काम कब शुरू हुआ और कब खत्म,  कांग्रेस भवन निर्माण किस ठेकेदार ने किया, उसका नाम और डिटेल, भवन निर्माण के लिए और जमीन खरीदने के लिए कितनी राशि खर्च की गई, भवन निर्माण के लिए फंड का सोर्स क्या था | इन्हीं बिंदुओं को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से पिछले 1 घंटे से पूछताछ चल रही है। इससे पहले चार बिंदुओं पर 30 पन्नो का जवाब ले कर गैदु ईडी ऑफिस पहुंचे है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में सक्रिय भूमिका निभाएगी कैट बिलासपुर, महिला उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में सक्रिय भूमिका निभाएगी कैट बिलासपुर, महिला उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
June 2, 2026
बिलासपुर, 2 जून 2026। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शिव टॉकीज चौक स्थित इंडियन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि मंगलवार को चार सदस्यीय ED टीम सुरक्षा बलों के साथ रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची थी और वहां मलकीत सिंह गैदू को समन सौंपा गया था।  ED को जानकारी मिली है कि शराब घोटाले के पैसे से कांग्रेस भवन बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी
June 2, 2026
रायपुर – प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोण्डापल्ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *