LIVE UPDATE

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 29 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई IAS को मिली नयी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer:  मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है, सरकार ने आदेश जारी करते हुए 29 अधिकारियों के नए पदस्थापना यानी ट्रांसफर आदेश जारी किया है। दो अलग-अलग जारी हुए आदेश में कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ बदले गए हैं, जबकि कई जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ आईएएस को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम बनाकर ट्रांसफर किया गया है।

2009 बैच के आईएएस अधिकारी अमित तोमर को कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग में कार्मिक अपर सचिव बनाया गया है।
2011 बैच की सरिता बाला ओम प्रजापति जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी में संचालक बनाई गई हैं।
2014 बैच की जमुना भिड़े मध्य प्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में उप सचिव बनाई गई हैं।
2016 बैच के सिद्धार्थ जैन अपर कलेक्टर भोपाल बनाए गए हैं।
2016 बैच के राजेश कुमार जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर बनाए गए हैं।
2017 के रोहित सिसोनिया नगर निगम इंदौर में अपर आयुक्त बनाए गए हैं।
2017 के कुमार सत्यम ग्वालियर में अपर कलेक्टर बनाए गए हैं।
2018 बैच के अभिषेक चौधरी को सीईओ जिला पंचायत धार बनाया गया है।
2018 बैच की ज्योति शर्मा इंदौर में अपर कलेक्टर बनाई गई हैं।
2018 बैच के संदीप केरकट्टा मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव बनाए गए हैं।
2019 बैच के डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा सीईओ जिला पंचायत खंडवा बनाए गए हैं।
2020 बैच के हिमांशु जैन सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी बनाए गए हैं।
2020 के अभिषेक सराफ सीईओ जिला पंचायत बालाघाट बनाए गए हैं।
2020 बैच के अनिल कुमार राठौर सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी बनाए गए हैं।
2020 बैच के अंशुमन राज सीईओ जिला पंचायत सीधी बनाए गए हैं।
2020 के प्रखर सिंह सीईओ जिला पंचायत अलीराजपुर बनाए गए हैं।
2020 बैच के ही विवेक के. वी. जिला पंचायत सागर के सीईओ बनाए गए हैं।
2020 बैच के अग्रिम कुमार सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा,
2020 बैच की सुश्री आर अंजलि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल के रूप में पदस्थ की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IAS Transfer:  वहीं एक अन्य ट्रांसफर सूची के अनुसार
2021 बैच के अर्थ जैन को एसडीएम जोबट अलीराजपुर बनाया गया है।
2021 बैच की अनिशा श्रीवास्तव नर्मदापुरम जिले की पिपरिया में एसडीएम बनाई गई हैं।
2022 बैच की ऐश्वर्य वर्मा डिंडोरी जिले के शाहपुरा में एसडीएम बनाए गए हैं।
2022 बैच के रवि कुमार सिहाग एसडीएम लखनादौन जिला सिवनी बनाए गए हैं।
2022 बैच के श्री आशीष एसडीएम सेंधवा जिला बड़वानी बनाए गए हैं।
2022 बैच के कार्तिकेय जायसवाल मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव बनाए गए हैं।
2022 बैच के विशाल धाकड़ मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग में अवर सचिव बनाए गए हैं।
2022 बैच की सोनाली देव एसडीएम बिछिया जिला मंडला बनाए गए हैं।
2022 बैच के अर्पित गुप्ता एसडीएम बैहर जिला बालाघाट बनाए गए हैं।
2022 बैच की तनुश्री मीणा एसडीएम पेटलावद जिला झाबुआ में ट्रांसफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles