CG-पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; इस जिले के कई पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Police Transfer: राजनांदगांव। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 8 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
जारी सूची के अनुसार तबादला पाने वालों में 1 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 1 प्रधान आरक्षक तथा 6 आरक्षक शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


