LIVE UPDATE

Mahtari Vandan Yojna 2024 : महतारी वंदन के पैसों का कर रहीं म्यूच्युअल फंड में निवेश, बच्चों की शिक्षा में करेंगी खर्च



Mahtari Vandan Yojna 2024. जब महतारी वंदन योजना के पैसे रत्ना कन्नौजे के खाते में आये तो उन्होंने इसे अपने बेटे की शिक्षा संबंधी जरूरतों पर निवेश के बारे में सोचा। वे निवेश विशेषज्ञों से मिली। निवेश के जानकारों ने उन्हें बताया कि शेयर बाजार में लंबे समय में पैसा काफी बढ़ता है यदि सोच समझ कर लगाया जाए। चूंकि सभी लोग बाजार के विशेषज्ञ नहीं होते, इसलिए म्यूच्युअल फंड के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।

रत्ना ने पूछा कि म्यूचुअल फंड क्या होता है तो उन्हें बताया कि शेयर बाजार के जानकार विशेषज्ञ बहुत से शेयरों में जिनके बढ़ने की अच्छी संभावना होती है म्यूच्युअल फंड के माध्यम से पैसा लगाते हैं और इसके बढ़ने पर लाभ यूनिट धारक का होता है। रत्ना ने जो फंड खरीदा, उससे अब तक आये रिटर्न देखे। उन्हें लगा कि अभी बेटे के उच्च शिक्षा में समय है अतएव एसआईपी में निवेश किया जा सकता है फिर एसआईपी शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
RI की पिटाई, तहसीलदार से धक्कामुक्की; जमीन विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 12 भेजे गए जेल
RI की पिटाई, तहसीलदार से धक्कामुक्की; जमीन विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 12 भेजे गए जेल
June 20, 2026
जगदलपुर, 20 जून 2026। बस्तर जिले के करपावंड में जमीन सीमांकन को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ चुका है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mahtari Vandan Yojna 2024. अब महतारी वंदन योजना का पैसा जिस दिन खाते में आता है उसके अगले दिन ही वो एसआईपी की नियत तिथि में पैसे जमा कर देती हैं। रत्ना ने बताया कि बेटे की खुशियों के लिए एक ठोस आधार तैयार हो गया है। हर महीने की सुरक्षित आय से मैं एसआईपी में निवेश करूंगी।

महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है अपितु वे उन उम्मीदों को भी पूरा कर रही हैं जिनके लिए उनके पास किसी तरह का जरिया नहीं था। वे अपने बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा कर रही है। रत्ना की तरह ही प्रदेश की बहुत सी महिलाओं के जीवन में अब नई उम्मीदें हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मनघट्टा रिसॉर्ट में युवती की मौत: रिसार्ट संचालक पर रेप का आरोप, तीन गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील. ..पुलिस जांच में जुटी
मनघट्टा रिसॉर्ट में युवती की मौत: रिसार्ट संचालक पर रेप का आरोप, तीन गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील. ..पुलिस जांच में जुटी
June 20, 2026
राजनांदगांव, 20 जून 2026: छत्तीसगढ़ के मनघट्टा रिसॉर्ट में भिलाई की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी खुशियां हर महीने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक क्लिक से अंतरित कर रहे हैं, और वे इसे भविष्य की खुशियों के रूप में निवेशित कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से आधी आबादी के खुशहाल भविष्य का रास्ता खुला है जिससे पूरी आबादी को लाभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
June 21, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), नया रायपुर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp