लोहारीडीह हिंसा मामला : डिप्टी सीएम साय और मंत्री वर्मा जायेंगे लोहारीडीह, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस के बंद को लेकर कही यह बात


छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए लोहारीडीह गांव जाएंगे, उनके साथ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी जायेंगे, दोनों गांव के पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात करेंगे।

मीडिया से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा वे और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज लोहारीडीह जायेंगे, इस दौरान वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उनके जो भी समस्याएं रहेंगे उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताएंगे।

डिप्टी सीएम साय ने लोहारीडीह हत्याकांड मामले में कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, सरकार सर्वोच्च कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीछे नहीं हटेगी, बता दें कि राज्य सरकार ने देर रात लोहारीडीह हत्या कांड मामले में कलेक्टर-एसपी को हटा दिया गया है।

CG ACB RAID: ACB की टीम ने दो जगहों पर मारा छापा, अकाउंटेंट 19 हजार और पटवारी को 5 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

लोहारीडीह हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का एलान किये जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति कर रही है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस है, जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp