नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, शीतकालीन सत्र की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग
छतीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखा है. नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में कहा है कि 18 दिसम्बर को गुरुघासीदास जयंती है जिसकी वजह से विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शीतकालीन सत्र के तारीखों में संसोधन कर 18 दिसंबर के बाद सत्र शुरू की जाने की मांग की गई है।
बता दें कि छतीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, शीतकालीन सत्र 16 दिसम्बर से शुरू होगी जो 20 दिसम्बर तक चलाएगा। इस दौरान कुल 4 बैठके होगी। जारी की गई सूचना के अनुसार इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को झटका: 22 जून से 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; सफर पर निकलने से पहले चेक करें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट
June 22, 2026
बिलासपुर, 22 जून 2026: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी और असुविधाजनक खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

ये खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाया...








