LIVE UPDATE
Trending

Lakshadweep Flight : अब इस एयरलाइंस ने लक्षद्वीप के लिए शुरू की फ्लाइट, मार्च तक के सभी टिकट बुक, चेक करें शेड्यूल

Lakshadweep Flight: भारत-मालदीव विवाद के बीच, लक्षद्वीप के लिए उड़ान सेवाएं संचालित करने वाली एकमात्र एयरलाइन एलायंस एयर ने अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं. लक्षद्वीप जाने के इच्छुक यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण, लक्षद्वीप के लिए एलायंस एयर ने कोच्चि-अगत्ती-कोच्चि के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं.  एलायंस एयर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त उड़ानें सप्ताह में दो दिन यानी रविवार और बुधवार को संचालित होंगी.

मार्च तक के सभी टिकट बुकएलायंस एयर, लक्षद्वीप में चलने वाली एकमात्र एयरलाइन है, जो केरल के कोच्चि और अगत्ती द्वीप के बीच उड़ानें चलाती है, जिसमें लक्षद्वीप को सेवाएं देने वाला एक क्षेत्रीय हवाई अड्डा है. एलायंस एयरलाइंस प्रतिदिन लक्षद्वीप  के लिए 70 सीटों वाले फ्लाइट चलेगी. एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि इस फ्लाइट की मार्च तक की सभी टिकट बिक चुकी हैं. अधिकारी ने कहा, “हमें फोन और सोशल मीडिया पर टिकटों के संबंध में बहुत सारे प्रश्न पूछे जा रहे हैं. टिकटों की भारी मांग के बाद, इसी रूट में एक नई फ्लाइट  जोड़ी गई है यदि आवश्यकता हुई तो और फ्लाइट बढ़ाई जाएगी.आने वाले दिनों में चलाई जाएंगी कई फ्लाईटहाल ही में एक वार्षिक आम बैठक में, स्पाइसजेट के सीईओ अजय सिंह ने यह भी बताया कि एयरलाइन के पास लक्षद्वीप के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत विशेष अधिकार हैं और वे जल्द ही लक्षद्वीप के लिए उड़ानें शुरू करेंगे. हालांकि, ट्रैवल पोर्टल्स ने बताया है कि उन्हें लक्षद्वीप के लिए रिकॉर्ड संख्या में प्रश्न मिल रहे हैं. भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश, लक्षद्वीप तब सुर्खियों में आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश की अपनी यात्रा की फोटो शेयर की थी.  इसके साथ ही पीएम ने लोगों से कहा था कि लक्षद्वीप मालदीव से ज्यादा खूबसूरत है.क्या था मामला ?
पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2024 का पहला दौरा लक्षद्वीप का किया. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप के अपने अनुभवों को शेयर किया. इस दौरान उन्होंने समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया. मोदी ने समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट की. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर सुबह की सैर और समुद्र तट के किनारे कुर्सी पर बैठे फुर्सत के कुछ क्षणों की फोटो भी साझा की. इसके बाद से मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इसके बाद मालदीव के खिलाफ ऑनलाइन बॉयकॉट अभियान की शुरुआत हो गई. जिसका साफ असर देखने को मिल रहा है

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
May 2, 2026
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles