LIVE UPDATE

कांग्रेस सांसद के ठिकानों से IT को मिले 200 करोड़, पीएम ने यूं कसा तंज….कहा – जनता की पाई-पाई लौटानी होगी, ‘यह मोदी की गारंटी है’

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर छापमारी की है। छापेमारी के दौरान एजेंसी को इतना कैश मिला है कि उससे गिनने में दो से तीन दिन लग गए। कांग्रेस सांसद से मिले कैश के बाद विरोधी दलों के नेता उन पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। उधर, पीएम मोदी ने भी इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर धीरज साहू पर टिप्पणी की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने स्माइली इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। पीएम ने कहा कि जनता से जो भी लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।’ पीएम ने ये भी लिखा कि नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहां हुई छापेमारी?

बता दें कि धीरज साहू शराब कारोबारी भी हैं। आयकर की टीम ने साहू से जुड़े तीन राज्यों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में ओडिशा के बौध, बलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची व लोहरदगा व पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ठिकाने शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टैक्स चोरी का आरोप

कांग्रेस सांसद का ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है। साहू पर टैक्स चोरी का आरोप है। छापेमारी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के दफ्तर में की गई है। छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारी भी हैरान रह गए थे। सांसद के ठिकानों से इतना कैश मिला कि उसे ले जाने के लिए ट्रक का सहारा लेना ड़ा था।

Related Articles