Trending

Ips Shivdeep Lande: पूर्व IPS शिवदीप लांडे की सियासी पारी शुरू, बनाई नई राजनीतिक पार्टी, चुनाव लड़ने का ऐलान


Ips Shivdeep Lande: बिहार के चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे (Ex IPS Shivdeep Lande) ने मंगलवार को राजनीति में कदम रखते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘हिंद सेना’ के गठन की घोषणा की। पटना के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लांडे ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर काम करेगी और बिहार की जनता की आवाज बनने का प्रयास करेगी।

हाल में ही अपने पद से इस्तीफ देने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने बिहार की राजनीति में अपना कदम रख दिया है। उन्होंने हिन्द सेना नाम से अपनी नई पार्टी बनाई है। पार्टी का सिंबल खाकी बैकग्राउंड में बना त्रिपुंड है। लांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमलोगों ने यह फैसला लिय गया कि हमारी पार्टी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मैं भी चुनावी मैदान में उतरना चाहता हूं। आम लोगों से अपील है कि जो बिहार को बदलना चाहते हैं या जो भी लोग बिहार में बदलाव चाहते हैं, उन सभी का हिन्द सेना में स्वागत है।

हमारे युवा समाज में बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि बिहार का युवा बदलाव चाहता है। कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से मुझे राज्यसभा भेजने, मंत्री और मुख्यमंत्री फेस बनाने का ऑफर दिया गया। लेकिन, मैंने इसे खारिज कर दिया। मैं बिहार में बदलाव चाहता हूं। यहां के युवा अगर चाहे तो वह बदलाव ला सकते हैं। वह इस महत्वपूर्ण आंदोलन का हिस्सा बनें। हमें विश्वास है कि हमारे युवा समाज में बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं, और हम उन्हें हमारे मिशन में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp