LIVE UPDATE
Trending

CM विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे चरण पादुका योजना का शुभारंभ; जशपुर जिले के तपकरा से होगी शुरूआत, छत्तीसगढ़ सरकार का एक और वादा होगा पूरा

  • तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को वितरित होगी चरण पादुका
  • संग्राहक परिवारों को किया जा रहा है 745 करोड़ रूपये का पारश्रमिक भुगतान

रायपुर, 18 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किये जाने का वादा किया था, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा पुनः शुरू की जा रही यह योजना राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहक परिवारों की गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने 40 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। यह योजना सीधे-सीधे राज्य के 12 लाख 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी, जिन्हें चरण पादुका का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित आजीविका में अमूल्य योगदान है। चरण पादुका योजना हमारे संकल्प पत्र का वादा था, जिसे हम पूरा करने जा रहे है। यह सिर्फ चरण पादुका का वितरण नहीं, बल्कि संग्राहक परिवार के स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक है।

चरण पादुका वितरण योजना की शुरूआत इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार तंेदूपत्ता संग्राहक परिवारों की आवश्यकता, सम्मान और गरिमा का ध्यान रख रही है। इस योजना का उद्देश्य न सिर्फ तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार की महिलाओं को सम्मान देना है, बल्कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने वाली संग्राहक महिलाओं की सुविधा सुनिश्चित करना भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

745 करोड़ रुपये की तेंदूपत्ता खरीदी

छत्तीसगढ़ राज्य में इस साल तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य बीते अप्रैल के तृतीय सप्ताह से शुरू हुआ था, जो अब सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। राज्य की 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में संग्रहण का कार्य किया गया। हालांकि इस वर्ष असमय वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसल प्रभावित हुई, परंतु इसके बावजूद 11.40 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों ने अपनी लगन और मेहनत से 13.54 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण और फड़ों में विक्रय किया, जिसका कुल क्रय मूल्य 745 करोड़ रूपये है। इस राशि का भुगतान संग्राहकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। अब तक 300 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सीधे संग्राहकों के खाते में अंतरित की जा चुकी है, शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में BJP विधायक से ऑनलाइन ठगी: BJP के बड़े नेता का PA बनकर मांगे पैसे, 10 हजार ट्रांसफर कराए,  ऐसे हुए खुलासा
छत्तीसगढ़ में BJP विधायक से ऑनलाइन ठगी: BJP के बड़े नेता का PA बनकर मांगे पैसे, 10 हजार ट्रांसफर कराए, ऐसे हुए खुलासा
May 26, 2026
रायपुर, 26 मई 2026. रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles