LIVE UPDATE

IND vs BAN: पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वैसे तो सीरीज में दो टेस्ट हैं, लेकिन बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने अभी केवल एक ही मैच के लिए टीम सेलेक्ट की है। यानी दूसरे मैच के लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

पहले टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की वापसी हुई है। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले यश दयाल और आकाश दीप को भी मौका मिला है। दो मैचों की रेड बॉल सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी ने किया टीम का ऐलान
वैसे तो संभावना थी कि सोमवार को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी टीम का ऐलान करेगी, लेकिन जैसे ही द​लीप ट्रॉफी का पहला मैच खत्म हुआ। रविवार शाम को ही टीम घोषित कर दी गई। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जहां मिडल आर्डर में खेलते हैं, वहां के लिए शुभमन गिल, सरफराज खान और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी चुने गए हैं। यानी अब पुजारा और रहाणे की टीम इंडिया में वापसी करीब करीब असंभव टाइप की हो गई है।

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह, यश दयाल।

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles