छत्तीसगढ़ खबरें

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में CGPSC, UPSC स्टूडेंट्स के लिए बड़ी घोषणा…CM साय ने इन युवाओं के हित में लिया बड़ा फैसला


New Nalanda Complex In Raipur छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने पीएससी, यूपीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है. जिससे छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG में 1 लाख पदों पर होगी भर्ती : CM साय का बड़ा ऐलान, बोले – महिलाओं को खाते में 12000 जल्द मिलेगा, भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना…पढ़िए CM ने और क्या-क्या कहा

उन्होंने कहा है कि राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं की मांग पर यह घोषणा आज सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान की। यह प्रदर्शनी भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : CG पुलिस भर्ती ब्रेकिंग : 6 हजार पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन शुरू….भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी जानें यहां

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर में नये नालंदा परिसर के निर्माण के साथ-साथ वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। उल्लेखनीय है कि नालंदा परिसर में वर्तमान में ढाई हजार पाठकों के बैठने की सर्वसुविधा युक्त व्यवस्था है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यह लायब्रेरी मददगार साबित हो रही है। यह लायब्रेरी 24 घंटे संचालित हो रही है।

यह भी पढ़ें : सरकारी खर्च पर शिकंजा! छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों की योजनाओं पर लगी वित्तीय रोक, नए आदेश तक नही करें काम….पढ़िए वित्त विभाग का आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने लायब्रेरी में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं विधायक आरंग खुशवंत साहेब , विधायक रायपुर (ग्रामीण)  मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मंत्री ओपी चौधरी जब रायपुर के कलेक्टर थे तब उनकी पहल पर नालंदा परिसर का निर्माण कराया गया है।

यह भी पढ़ें: CGPSC NEWS – सीजीपीएससी में 242 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर तक, जानिए क्या है आवेदन का पूरा प्रोसेस

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp