ICICI बैंक की CEO चंदा कोचर ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह


आईसीसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, कोचर की इस्तीफा देने के बाद उनके जगह पर संदीप बख्शी को बांका का नया सीएमडी बनाया गया है, बैंक प्रबंधन ने बख्शी को पांच साल के लिए बैंक का सीएमडी नियुक्त किए है |

बता दें कि चंदा कोचर पर वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए लोन को लेकर आरोप लगे हुए थे, ICICI बैंक और वीडियोकॉन ग्रुप के निवेशक अरविंद गुप्ता ने चंदा कोचर पर आरोप लगाया था कि कोचर ने वीडियोकॉन को कुल 3250 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर करने के बदले में गलत तरीके से निजी लाभ लिया था, जिसके बाद बैंक कोचर को 19 जून 2018 से ही छुट्टी पर भेज दिया गया था | बताया जा रहा है लोन मामले में उनके पति दीपक कोचर का नाम भी सामने आया था,गुरुवार को बैंक की तरफ से इस सूचना को शेयर बाजार के साथ भी साझा किया गया, बैंक की ओर से कहा गया है कि निदेशक मंडल ने कोचर का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है, निदेशक मंडल द्वारा की जा रही जांच पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा |

संदीप बख्सी होंगे नए सीएमडी 

बोर्ड ने संदीप बख्शी को बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लेते हुए उन्हें पांच साल के लिए बांका का सीएमडी नियुक्त किया गया है, यानी बख्सी 3 अक्टूबर 2023 तक बैंक का सीएमडी होगा |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp