LIVE UPDATE

IAS Vijay Dayaram: छत्तीसगढ़ के IAS ने तमिल-हिंदी में गाया ‘तू ही रे, तेरे बिना कैसे ज़ियूं’, बस्तर कलेक्टर का सॉन्ग सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल… आप भी देखिये



IAS Vijay Dayaram. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तमिल भाषा में तू ही रे गाना गाया है। उन्होंने तमिल और हिंदी में इस गाने की रिकॉर्डिंग कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट शेयर किया। कलेक्टर का इस अलग अंदाज और सुरीली आवाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब तक 54 सेकेंड के इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

IAS Vijay Dayaram. बता दें कि, कलेक्टर दयाराम ने इस वीडियो को बस्तर के आसना में बने स्टूडियो में रिकॉर्ड कराया है। आसना की इस अकादमी में बस्तर की लोककला और संस्कृति को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। इससे साल भर पहले बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर उन्होंने एक हल्बी गीत गाया था। इस एल्बम का विमोचन तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने किया था।  जिसे खूब पसंद किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: कई IFS अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: कई IFS अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026.राज्य शासन ने गुरुवार को भारतीय वन सेवा ,राज्य वन सेवा अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IAS Vijay Dayaram. अभी जो गीत गुनगुनाया है वह 1995 की बेहतरीन फिल्म बॉम्बे का ‘ तू ही रे… ‘ गीत  है। कलेक्टर ने यह गीत बस्तर के बादल एकेडमी स्टूडियो में रिकॉर्ड किया है। अपने सोशल मीडिया पेज पर यह गाना शेयर करते करते हुए उन्होंने लिखा है, तू ही रे … यह उन गीतों में से एक है जो अपनी जादुई पंक्तियों के कारण हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। गीत लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के इन गांव तक 8 किमी पैदल चलकर पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, नदी और घने जंगल करने पड़े पार…फिर इमली के पेड़ के नीचे लगा चौपाल
छत्तीसगढ़ के इन गांव तक 8 किमी पैदल चलकर पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, नदी और घने जंगल करने पड़े पार…फिर इमली के पेड़ के नीचे लगा चौपाल
June 19, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रशासन ने एक नई लकीर खींची है। इंद्रावती नदी के पार, घने जंगलों और दुर्गम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp